नवगछिया: प्रस्तावित दिल्ली-गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में नवगछिया को शामिल करने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली-गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना में नवगछिया को शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है. क्षेत्र के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

विज्ञापन

गोपालपुर (नवगछिया). दिल्ली से गुवाहाटी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बिहार के रेल परिवहन की तस्वीर बदलने की नई उम्मीद जगा रहा है. इस प्रस्तावित कॉरिडोर के तहत बिहार में बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में स्टेशन बनाए जाने की चर्चा है. हालांकि, प्रस्तावित स्टेशनों की सूची में नवगछिया का नाम शामिल नहीं होने से क्षेत्र के लोगों के बीच इस महत्वपूर्ण परियोजना में नवगछिया को भी जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है.

विज्ञापन

आठ घंटे में पूरा होगा दिल्ली से गुवाहाटी का सफर, अभी योजना के स्तर पर है परियोजना

प्रस्तावित दिल्ली-गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते असम तक जाएगा. करीब 1,500 से 1,705 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के बन जाने से दिल्ली से पटना की यात्रा लगभग चार घंटे 41 मिनट तथा दिल्ली से गुवाहाटी की यात्रा करीब आठ घंटे में पूरी होने का अनुमान जताया जा रहा है. फिलहाल यह परियोजना प्रस्ताव एवं योजना के स्तर पर है और इसके रूट, स्टेशन, किराया तथा निर्माण की समय-सीमा को लेकर अंतिम आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.

पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल का प्रमुख रेल केंद्र है नवगछिया

भौगोलिक और रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से नवगछिया पूर्वी बिहार का एक बेहद प्रमुख रेलवे स्टेशन है. यहां से कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर और पटना सहित देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधा रेल संपर्क उपलब्ध है. नवगछिया अनुमंडल के अलावा कोसी और सीमांचल के कई जिलों के यात्रियों के लिए भी यह एक बड़ा रेल केंद्र है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में कटिहार और खगड़िया को शामिल किए जाने से क्षेत्र के यात्रियों को अप्रत्यक्ष लाभ तो मिलेगा, लेकिन यदि नवगछिया को इस कॉरिडोर से सीधे जोड़ने की व्यवस्था होती है, तो गोपालपुर, बिहपुर, नारायणपुर, इस्माइलपुर, रंगरा और खरीक सहित आसपास के दर्जनों प्रखंडों की बड़ी आबादी को सीधा व बेहतर परिवहन लाभ मिल सकेगा.

अंतिम सर्वेक्षण से पूर्व जनप्रतिनिधियों से मांग उठाने की अपील

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों का मानना है कि नवगछिया की रणनीतिक और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिल्ली-गुवाहाटी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की योजना में नवगछिया को शामिल करने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए. परियोजना के अंतिम रूट निर्धारण और विस्तृत सर्वेक्षण (डीपीआर) के दौरान नवगछिया को स्टेशन अथवा बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की मांग क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है. इस कॉरिडोर से जुड़ने पर न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन