फैसले हैं फैसलों का क्या : शहर से बस स्टैंड हटा नहीं, रिक्शाडीह में जमीन भी तैयार नहीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 9:50 PM

विज्ञापन

भागलपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है. इसे कम करने के लिए शहर स्थित डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटा कर रिक्शाडीह में संचालित करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया था और वह भी शहर के प्रबुद्धजनों से लंबे विचार-विमर्श के बाद. लेकिन न तो डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटा और न रिक्शाडीह में स्टैंड संचालित हो सका.

विज्ञापन

भागलपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है. इसे कम करने के लिए शहर स्थित डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटा कर रिक्शाडीह में संचालित करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया था और वह भी शहर के प्रबुद्धजनों से लंबे विचार-विमर्श के बाद. लेकिन न तो डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटा और न रिक्शाडीह में स्टैंड संचालित हो सका. रिक्शाडीह में तो जमीन भी तैयार नहीं की जा सकी. आखिरकार पिछले कई महीने से इस पर प्रशासनिक गतिविधि भी ठप पड़ गयी.

भागलपुर शहर से बस स्टैंड का स्थान बदलने के लिए प्रशासनिक निर्णय शहर के ही हर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ गत पांच फरवरी को हुई बैठक के बाद लिया गया था. यातायात प्रबंधन पर हुई बैठक में जब सभी ने जाम की समस्या कम करने के लिए डिक्शन मोड़ स्थित बस स्टैंड को रिक्शाडीह में शिफ्ट करने की मांग की, तो डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बस स्टैंड शिफ्ट करने के निर्देश का अनुपालन कराने कहा. इसके बाद रिक्शाडीह में बस स्टैंड के लिए चिह्नित जगह पर मिट्टी की लेवलिंग की गयी. बाकी मूलभूत सुविधाओं के लिए तैयारी शुरू की गयी. डीएम ने बस स्टैंड का उद्घाटन भी फीता काट कर किया. लेकिन इस निर्णय के बाद से ही बस संचालक इस बात पर अड़ गये कि जब तक सारी सुविधाएं और बस स्टैंड की जमीन पूरी तरह तैयार नहीं कर दी जायेगी, किसी बस का परिचालन रिक्शाडीह से नहीं करेंगे. इसके बाद सारी कार्रवाई सुस्त पड़ गयी.

———————

क्या कहा था प्रबुद्धजनों ने

—बस स्टैंड शहर से बाहर होने पर शहर में जाम की समस्या कम होगी

—शहर में प्रदूषण का उच्च स्तर घटेगा, लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा

—लोहिया पुल पर कई दुर्घटनाएं बस की वजह से हुई हैं, वह रुकेगी

—जाम के कारण कई लोगों की ट्रेनें छूट जाती हैं, उन्हें राहत मिलेगी

—स्टेशन चौक व डिक्शन मोड़ पर छोटे वाहनों का दबाव कम होगा

—टोटो व टेंपो का एक नया रूट डेवलप होगा, दूसरे रूट पर दबाव घटेगा

——————-

अब तक क्या-क्या हुआ

5.02.24 : प्रबुद्धजनों के साथ डीएम की बैठक में रिक्शाडीह से बस परिचालन का निर्णय

17.02.24 : रिक्शाडीह में बस स्टैंड के लिए चिह्नित जगह पर रखे जब्त वाहन को हटाया गया

27.02.24 : डिक्शन मोड़ से लोहिया पुल होते हुए गुड़हट्टा होते हुए रिक्शाडीह पर टोटो रूट चिह्नित

28.02.24 : बस संचालकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, चुनाव के बाद स्टैंड शिफ्ट करने की मांग

29.02.24 : बाइपास टीओपी थाना के सामने रिक्शाडीह में अस्थाई बस स्टैंड का डीएम ने किया उद्घाटन

01.03.24 : डिक्शन मोड़ स्टैंड से खुल रही थी बस, टिकट काटने वालों ने कहा, वहां नहीं है कोई सुविधा

02.03.24 : डिक्शन मोड़ से ही खुली प्राइवेट बस, रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड में नहीं दिखे यात्री

12.03.24 : डीएम का निर्देश, डिक्शन मोड़ से बस चलानेवालों से जुर्माना की करें वसूली

13.03.24 : प्राइवेट बस संचालकों ने की हड़ताल, डिक्शन मोड़ पर खड़ी कर दी बसें

14.03.24 : डीएम का निर्देश, हर हाल में रिक्शाडीह से ही खुलेंगी बसें, एक सप्ताह में मिलेंगी सारी सुविधाएं

————————-

चुनाव बाद संचालन को तैयार हुए थे बस संचालक

28.02.24 को बस संचालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था. उनकी मांग थी कि चुनाव के बाद स्टैंड शिफ्ट किया जाये. लोकसभा चुनाव बीत गया. चार मई को मतगणना भी हो गयी. दो महीने से अधिक का समय बीत गया, पर बस स्टैंड शिफ्ट नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन