सर्दियों में सिल्क सिटी में रोजाना पांच क्विंटल घी व तीन क्विंटल शहद की खपत
इस साल पहली बार सोमवार को लोगों को ठंड का अहसास हुआ. वैसे ठंड का मौसम तो एक माह से शुरू है, लेकिन कंपकंपाती ठंड का एहसास पहली बार हुई.
इस साल पहली बार सोमवार को लोगों को ठंड का अहसास हुआ. वैसे ठंड का मौसम तो एक माह से शुरू है, लेकिन कंपकंपाती ठंड का एहसास पहली बार हुई. वहीं ठंड बढ़ते ही सिल्क सिटी भागलपुर में घी, शहद की बिक्री बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि रोजाना करीब पांच क्विंटल घी और शहद करीब तीन क्विंटल तक की बिक्री हो रही है. संबंधित कारोबारियों की मानें तो यह सामान्य दिनों से पांच गुणा तक बढ़ा है.
बाजार के चौक-चौराहे पर चाय दुकानों में ग्राहकों की अचानक भीड़ बढ़ गयी. घेवर तैयार किया जाने लगा. चाय दुकानदार रामप्रीत कुमार ने बताया कि पहले उनके यहां प्रतिदिन 2000 रुपये की चाय बिकती थी और अब पांच हजार से अधिक की बिक्री हो रही है. मिठाई दुकानदार परमानंद ने बताया कि अभी घेवर तैयार करना शुरू किया है. 40 से लेकर 150 रुपये पीस तक बिक रहे हैं.
आपके शहर में
सर्दियों में सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ राधेश्याम अग्रहरि ने बताया कि ठंड से बचने के लिए डाइट में बदलाव कर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. इसके लिए कुछ गर्म तासीर वाली चीजें अपनी डाइट में शामिल करें. इसमें शहद, घी, गुड़, ड्राई फ्रूट, तिल के व्यंजन आदि शामिल हैं. शहद व देसी घी में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. शहद का सेवन आप सर्दी, जुखाम और गले में दर्द होने पर कर सकते हैं. वहीं गुड़ हमारे शरीर को कैलोरी देने में भी मदद करता है. तिल इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. तिल और गुड़ के बने हुए लड्डू अक्सर लोग बड़े ही चाव से खाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए