Bhagalpur News : रिक्शाडीह में मंथर गति से चल रहा बस स्टैंड का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिक्शाडीह में प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण कार्य मंथर गति से चल रहा है. अभी तक बस स्टैंड की जमीन पर ईंट सोलिंग या पीचिंग भी नहीं की गयी है.

विज्ञापन

रिक्शाडीह में प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण कार्य मंथर गति से चल रहा है. मालूम हो कि जून से बस स्टैंड प्रारंभ कर दिये जाने की योजना थी लेकिन मई समाप्त होने में सिर्फ सात दिन शेष है लेकिन बस स्टैंड पूरी तरह से बन कर तैयार नहीं हुआ है. लाइटिंग का कार्य शुरू तो किया गया है लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है. जबकि अभी तक बस स्टैंड की जमीन पर ईंट सोलिंग या पीचिंग भी नहीं की गयी है. रेत डाल कर स्टैंड की जमीन का समतलीकरण तो कर दिया गया है लेकिन यह वाहन के ठहराव के लिए उपयुक्त नहीं होगा. बुधवार को स्थल पर दोपहर बाद किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं चल रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्य तो चलता है लेकिन कार्य की रफ्तार काफी धीमी है. इस रफ्तार से अगर कार्य चला तो पूरी तरह से बस स्टैंड बनने में दो से तीन माह का समय लगेगा.

जून तक हैंडओवर होगा एसटीपीआइ का नवनिर्मित भवन

बरारी स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया का नवनिर्मित भवन जून तक एजेंसी हैंडओवर कर देगी. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि भवन का आंतरिक कार्य पूरा कर लिया गया है. बाहरी कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. उम्मीद है कि जून तक संबंधित विभाग को भवन सुपुर्द कर दिया जायेगा. मालूम हो कि इस भवन का निर्माण 7.50 करोड़ की लागत से किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन