मॉब लिंचिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, नमामी गंगे का प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 10:55 PM

विज्ञापन

अपडेट : मॉब लिंचिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, नमामी गंगे का प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन

बाइपास थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी के समीप एक युवक की हुई पिटाई के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. मामले में मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ मृतक संजय शर्मा (35) सकरुल्लाचक का रहने वाला था. नमामी गंगे योजना कार्य के दौरान संजय को कुछ सामान चोरी करते पकड़े जाने का आरोप भी लगाया गया था. बाइपास पुलिस ने सोमवार रात ही मायागंज अस्पताल पहुंच कर मृतक की पत्नी का फर्द बयान दर्ज किया था. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. परिजनों का कहना था कि संजय शर्मा अपने बकाया पैसों को मांगने के लिए डीवीसी कॉलोनी के पास गया था. पैसा नहीं देकर उस पर चोरी का आरोप लगा उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी. मॉब लिंचिंग के इस मामले में पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है. साथ ही मौके पर पुलिस टीम जांच के लिए एफएसएल टीम के साथ भी पहुंची थी. जांच के दौरान नमामी गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर गुजरात के सूरत निवासी संजय कुमार मित्रा की संलिप्तता पाये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सोमवार को हुई घटना के बाद डायल 112 की टीम ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था. चिकित्सकों ने उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया था. इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. इधर बरारी पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और कागजी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान पाये गये. जिससे स्पष्ट था कि कई लोगों के द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी है. मृतक की पत्नी काजल शर्मा ने बताया कि उसे एक बच्चा है. साथ ही वह गर्भवती भी है. उसने बताया कि किन लोगों ने उसके पति की पिटाई की थी, उसे यह नहीं पता है. पर उनके पति उक्त जगह पर पूर्व में बढ़ई का काम कर चुके थे. उनका पैसा वहां बकाया था. दुर्गा पूजा के पहले से उनके पति उक्त कंपनी में जाकर पैसों की मांग करते थे. पर उन्हें पैसे नहीं दिये जाते थे. उनके पति पर लगाया गया चोरी का आरोप सरासर गलत है. उन्होंने बताया कि पति के हत्यारों के विरुद्ध वह अंतिम सांस तक लड़ेंगी. उन्होंने पति की मौत के बाद अब उनके घर में कोई भी कमाने वाला व्यक्ति नहीं बचा है. अपने होने वाले बच्चे सहित एक और बच्चे का वह कैसे पालन पोषण करेगी. पत्नी ने मामले में पति के शरीर पर जख्मों को देख पत्नी ने हाथ और पैर रस्सी से बांध कर पीटा गया है. नमामी गंगे का काम कर रही कंपनी की ओर से भी मामले में दर्ज कराया गया केस जिस नमामी गंगे प्रोजेक्ट में चल रहे कार्य के दौरान संजय शर्मा पर चोरी का आरोप लगाया गया था, उसकी ओर से बाइपास थाना में सोमवार को ही एक आवेदन दिया गया था. इसके आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. मामले में प्रोजेक्ट में काम कर रही कंपनी रामाइंटर प्रोजेक्ट के गुजरात स्थित सूरत निवासी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार मित्रा की ओर से केस दर्ज कराया गया है. इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि सोमवार सुबह को किसी संदिग्ध के द्वारा साइट पर चोरी करते हुए पकड़े जाने और पब्लिक के द्वारा उसकी पिटाई किये जाने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे. पकड़े गये आरोपित को डायल 112 टीम के सुपुर्द कर दिया गया था. पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर दी गयी जानकारी मामले में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी. इसमें कहा गया है कि संजय शर्मा को चोरी करते हुए स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा गया और उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी व्यक्ति को तुरंत डायल 112 की टीम द्वारा इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. 15 अक्तूबर को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सहित पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की गयी. इस संबंध में मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर बाइपास थाना में केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद मामले में कांड में संलिप्त संजय कुमार मित्रा की गिरफ्तारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Bhagalpur News : यहां भागलपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन