Bihar News: आधी रात भीषण बम धमाके से दहला भागलपुर, जमींदोज हुए मकान के मलवे से कई शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में आधी रात को भीषण बम धमाका हुआ है. तातारपुर थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण बम विस्फोट से एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया. खबर लिखे जाने तक मलवे से 5 शव बरामद हो चुके थे. जबकि मलवा हटाने का काम जारी था.

विज्ञापन

भागलपुर आधी रात को बम धमाके से दहल गया है. रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुए भीषण बम धमाके की गूंज दूर तक के इलाकों तक पहुंची. विस्फोट तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में हुआ. एक घर के अंदर हुए भीषण विस्फोट से पूरे शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची. जिले के एसएसपी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल 5 लोगों के शव बरामद किये जाने की सूचना है.जिसमे एक बच्चा भी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार आधी रात जब लोग अब नींद में जाने की तैयारी में थे. अचानक भागलपुर के शहरी इलाके में एक तेज धमाका हुआ और लोग भयभीत हो गये. लोगों को कुछ समझ में नहीं आया कि ये आवाज भला किस चीज की थी. लोग अलग-अलग तरह की कल्पना करने लगे. सोशल मीडिया पर कुछ लोग भुकंप तक का जिक्र कर बैठे. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि आसमान में धुंआ फैला हुआ है. लेकिन हकीकत कुछ ही मिनटों में सामने आ गयी.

दरसल ये आवाज तातारपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण बम धमाके का था. थाना क्षेत्र के काजवलीचक में यतीमखाना के पास एक बिल्डिंग में भीषण धमाका हुआ. ये धमाका इतना जोरदार था कि एक बिल्डिंग जहां पूरी तरह से ध्वस्त होकर जमींदोज हो गयी वहीं आस-पास के तीन मकानों के दीवारें भी टूट गये. बगल के घरों में सो रहे लोग तक बुरी तरह जख्मी हो गये. धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी गयी. वहीं ध्वस्त हुए मकान का मलवा घटनास्थल से करीब 200 से 300 मीटर तक छिटका दिखा.

undefined

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की बड़ी टीम सीनियर अधिकारियों के साथ पहुंची. एसएसपी बाबु राम भी मौके पर पहुंचे. जेसीबी की मदद से फौरन मलवे को हटाने का काम शुरू किया गया. मलवे के अंदर दबे शवों को बाहर किया जाने लगा. हालांकि अभी तक ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि कुल कितने लोग इस घटना में हताहत हुए हैं. मौके पर पहुंचे भागलपुर के डीएम इस मामले पर फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बचते दिखे. उन्होंने 2 के मौत की पुष्टि व 7 जख्मी की पुष्टि ये कहते हुए की है कि इनकी संख्या अभी बढ़ेगी, रेस्क्यू जारी है. हालांकि 5 मौतों की सूचना है.

undefined

मलवे के अंदर कई लोग दबे मिले. जिन्हें बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. इनमें कितने लोगों की सांसे चल रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बम धमाके के पीछे की वजह भी सामने नहीं आई है. अस्पताल पहुंचे एक घायल ने बताया कि उसके पड़ोस के घर में बम बनाने का काम होता था, उसी घर में धमाका हुआ. लेकिन इसकी जद में कई अन्य घर भी आ गये और आस-पास के लोगों को भी क्षति पहुंची है.

undefined

डीएम का कहना है कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ वहां आतिशबाजी का सामान बनता था. पहले भी यहां ऐसी घटना हुई थी पर वो हल्की थी. डीएम ने कहा कि ये जांच का विषय है कि धमाके की असली वजह क्या थी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आतिशबाजी का सामान बनाने की आड़ में बम बनाया जाता था.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन