Bihar Flood: भागलपुर में 24 घंटे में बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Flood News: बिहार के भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी है.बीते 24 घंटे में ये मौतें हुई है. बाढ़ के पानी में फिसलने से दो मौतें हुई है. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Bihar News: भागलपुर पुलिस जिला के तीन अलग-अलग घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत डूबने से हो गई. तीनों ही घटनाओं में पुलिस ने शव निकाले जाने के बाद परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पहली घटना सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है. जहां गुरुवार शाम करीब 3:30 बजे गांव में घुसे गंगा के पानी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्चे के डूबने के बाद उन लोगों ने मदद के लिए पुलिस प्रशासन और ब्लॉक में प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ की टीम से काफी मिन्नतें की लेकिन उन लोगों ने एक नहीं सुनी. बच्चे के डूबने के 3 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
आधे घंटे में बच्चे के शव को निकाला गया और पुलिस शव को थाना ले कर चली गई. जहां से शुक्रवार सुबह उन्हें सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि शव का कोरोना टेस्ट कराया जाना है, जिसके बाद वे लोग फिर से शव लेकर मायागंज अस्पताल गए. कोरोना जांच कराने के बाद जब वे लोग पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा.
Also Read: बिहार में 17 फुट लंबे घड़ियाल का खौफ, शरीर पर लगा मिला ट्रैकिंग मशीन, अब इस नदी में छोड़ेगा प्रशासन…
दूसरी घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत स्थित माधवपुर गांव की है. वहीं के रहने वाले 66 वर्षीय राजू मंडल शुक्रवार सुबह शौच के लिए बहियार गए थे. शौच करने के दौरान ही अचानक उनका पैर बाढ़ के पानी में फिसल गया और वह डूब गए.
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से 7:00 बजे राजू मंडल के शव को पानी से निकाला गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Also Read: Bihar Flood Photos: भागलपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीरें, छत पर खुले में रसोई, छूट रहे घर-द्वार
तीसरी घटना भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित साहिबगंज मोहल्ले में फकीर कुमार लेन की है. मोहल्ले के बगल में सड़क किनारे बाढ़ का पानी घुस गया है. शुक्रवार सुबह करने के लिए सड़क पर गया 18 वर्षीय इंटर का छात्र बादल कुमार का पैर अचानक बाढ़ के पानी में फिसल गया जिसकी वजह से वह डूब गया. जब तक लोग उसे बचा पाते तब तक वह डूब चुका था. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बादल के शव को ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद विश्वविद्यालय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नौलक्खा कोठी भेज दिया.
चौथी घटना घटना भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर काली ठाकुर लेन की है. शुक्रवार को बाढ़ के पानी में एक महिला कपड़ा साफ करने के दौरान पानी में डूब गई. मृतका की पहचान रेखा देवी पति मुन्ना राय के रूप में हुई है. जो दीपनगर काली ठाकुर लेन की रहने वाली बतायी जा रही है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




