10 जून से बारिश का अनुमान, तब तक गर्मी व उमस रहेगी

Updated:
विज्ञापन

10 जून से बारिश का अनुमान, तब तक गर्मी व उमस रहेगी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले का मौसम बुधवार को गर्म व उमस भरा रहा. आसमान में अधिकांश समय बादलों की आवाजाही के बावजूद आसमान से एक बूंद पानी नहीं बरसा. गर्मी से परेशान शहर के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है. पांच जून को दोपहर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 72 प्रतिशत रही. तेज धूप होते ही नमी गर्म होकर वाष्प में बदल गयी. इस कारण लोग गर्मी के साथ उमस से भी परेशान रहे. दिनभर 6.5 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. इधर, बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि छह से 10 जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. उमस की स्थिति बनी रहेगी. आठ से 10 जून के बीच के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 10 से 11 जून के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलेगी और हवा की गति 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसान गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन