TMBU में छात्रों की पढ़ाई न हो बाधित, इसलिए 6 नवंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे कर्मचारी, दोपहर में धरना

Updated:
विज्ञापन

TMBU

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारी 2-6 नवंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. नौ सूत्री मांगों पर विरोध तेज करने की चेतावनी दी गई है. छात्र हित में काम जारी रहेगा.

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रक्षेत्र इकाई ने चार दिवसीय सामूहिक अवकाश समाप्त होने के बाद अब 2 से 6 नवंबर तक काली पट्टी लगाकर काम करने का निर्णय लिया है. प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने इस संबंध में कुलसचिव को विधिवत पत्र भेजा है.

विज्ञापन

दोपहर तीन बजे अधिकारियों के दफ्तर के बाहर होगा प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है कि 28 से 31 अक्टूबर तक चले सामूहिक अवकाश के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों से वार्ता की कोई पहल नहीं की. इसके विरोध में अब प्रतिदिन दोपहर तीन बजे कुलपति, कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी के कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की जाएगी. इसके अलावा सभी अंगीभूत कॉलेजों में भी प्राचार्यों के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन होगा. संघ का कहना है कि छात्रों का कामकाज बाधित न हो, इसलिए कर्मचारी काम करते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं; यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन