लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति! भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू होंगी 3 ATVM मशीनें, जानें कौन से टिकट खुद निकाल सकते हैं?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर स्टेशन पर त्योहारों के मद्देनज़र 3 नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) शुरू हो गई हैं. यात्री अब बिना लाइन में लगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से खरीद सकेंगे.

विज्ञापन

भागलपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों और अफरातफरी से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर तीन नई एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) स्थापित की हैं. सोमवार को इन मशीनों को स्टेशन परिसर में लगाने का काम पूरा कर लिया गया और मंगलवार को इन्हें पूरी तरह चालू (इंस्टॉल) कर यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

विज्ञापन

बिना लाइन में लगे खुद निकाल सकेंगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) एक आधुनिक टच-स्क्रीन आधारित कियोस्क मशीन है, जिसे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया जाता है. इसके जरिए यात्री बिना साधारण टिकट काउंटरों पर लंबी कतार में लगे खुद से ही अनारक्षित (जनरल) यात्रा टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से निकाल सकते हैं.

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

दीपावली और छठ के मौके पर बिहार लौटने और त्योहार के बाद वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है, जिससे जनरल टिकट काउंटरों पर भारी दबाव बन जाता है. इन तीन नई मशीनों के चालू होने से काउंटर पर निर्भरता कम होगी और यात्रियों के समय की बचत होगी. यात्री डिजिटल माध्यम या स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर कुछ ही सेकंड में स्क्रीन टच करके अपना टिकट खुद ले सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन