Bhagalpur Road Accident : हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कजरैली थानाक्षेत्र के गौराचौकी शिव मंदिर के पास अमरपुर-भागलपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार विजय मिश्रा (55 वर्ष) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कजरैली थानाक्षेत्र के गौराचौकी शिव मंदिर के पास अमरपुर-भागलपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार विजय मिश्रा (55 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, बाइक चला रहे आशीष पांडे बाल-बाल बच गये. मृतक विजय मिश्रा बबरगंज के वृंदावन कालोनी के रहनेवाले थे. सूचना मिलने पर कजरैली पुलिस मौके पर पहुंची, तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया. परिजनों का कहना था कि हाइवा को पुलिस पहले जब्त करे, फिर शव उठाने देंगे. परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर भी अड़े थे. इस दौरान करीब तीन घंटे तक शव मौके पर ही रहा. पुलिस के काफी समझाने पर जब परिजन माने तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस दौरान मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था.

तकादा के काम से जा रहे थे मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक विजय मिश्रा एम द्विवेदी रोड स्थित एक मेडिकल एजेंसी में काम करते थे. वो तकादा करने के लिए बांका जा रहे थे. वहीं, बाइक एंटास कंपनी के एमआर आशीष पांडे चला रहे थे. आशीष पांडे ने बताया कि मंदिर के पास आते ही पीछे से आ रहे हाइवा ने सामने से आ रही नगर निगम की गाड़ी से बचने के लिए बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वो गिर गये. वहीं, विजय गिरने के बाद हाइवा की चपेट में आ गये. वहीं, कजरैली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन