पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
फोटो सिटी में पंडित नेहरू पुण्यतिथि नामक भागलपुर . भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सोमवार को भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में मनायी गयी. कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डाॅ अभय आनन्द ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी. उन्होंने आइआइटी, इसरो, एम्स व सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना कर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया. इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, रविन्द्रनाथ यादव, सुनंदा रक्षित, उषा रानी, जयशंकर ठाकुर, शादिक अहसन, राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार झा, रमण यादव, मिन्टू कुरैशी, शारिक खान, अभिमन्यु यादव, रवि कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रमीज राजा, रंजीत राय, बेचन दास, सैयद बिन मलिक, महानन्द झा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए