कार्टन में बंद मिला एक नवजात का शव

Updated:
विज्ञापन

कार्टन में बंद मिला एक नवजात का शव

विज्ञापन

मायागंज अस्पताल भागलपुर के गायनी वार्ड में सोमवार दोपहर को एक कार्टन में बंद पड़ा मृत नवजात बच्चा मिला. अस्पताल प्रबंधन को आशंका है कि यह बच्चा रविवार को देररात भर्ती एक महिला की है. अररिया की एक 25 वर्षीय महिला पानाे देवी को रात ढाई बजे सिजेरियन के बाद एक बच्चे का जन्म दिया. लेकिन प्रसव के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे के शव को परिजनाें काे रिसीव कर दिया गया. वहीं साेमवार की सुबह करीब 8.30 में महिला की भी माैत हाे गयी. परिजन महिला का शव लेकर चले गये. लेकिन बच्चे को यहीं छोड़ गये. अस्पताल प्रबंधन ने मामले को अज्ञात लिखकर पुलिस काे सूचना दी. वहीं बच्चे के शव को माॅर्च्यूरी में रखवा दिया. हालांकि यह तय नहीं हाे सका है कि नवजात किसका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन