ePaper

सुलतानगंज इलाके में डेंगू का एक मरीज मिला

Updated at : 22 Oct 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सुलतानगंज इलाके में डेंगू का एक मरीज मिला

सुलतानगंज इलाके में डेंगू का एक मरीज मिला

विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. 22 अक्तूबर को मायागंज अस्पताल में जांच के बाद एक 38 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजिटिव पाया गया. वह सुलतानगंज इलाके का रहने वाला है. अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेजा गया. वहीं एक मरीज बिना सूचना के अस्पताल छोड़कर चला गया. इस समय मायागंज अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है. सभी मरीजों की हालत स्थिर है. डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण मच्छरों के पनपने की दर बढ़ी है. वहीं सोमवार को बाढ़ प्रभावित नाथनगर के हरिदासपुर, श्रीरामपुर और बरारी क्षेत्र में भी एक-एक डेंगू के मरीज मिले थे. वहीं इस सप्ताह बाढ़ में डूबे नाथनगर के विभिन्न इलाके में डेंगू मरीज मिल चुके हैं. स्थानीय लोगों ने इलाके में फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा के छिड़काव की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन