मायागंज अस्पताल परिसर में मिला नवजात का शव

Updated:
विज्ञापन

मायागंज अस्पताल परिसर में मिला नवजात का शव

विज्ञापन

भागलपुर . मायागंज अस्पताल के ओपीडी भवन के पीछे कपड़े से ढंका एक नवजात का शव फेंका हुआ मिला. बच्चे के शव को देखकर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों व परिजनों के बीच कौतूहल का विषय बन गया. शव मिलने की सूचना पाकर इमरजेंसी विभाग स्थित कंट्रोल रूम के हेल्थ मैनेजर पवन कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव मिलने की सूचना तत्काल बरारी पुलिस थाने को दी. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव मिलने की सूचना दर्ज की. इसके बाद नवजात के शव को मॉर्चरी में रखवाया गया. नवजात को देखकर लग रहा था कि इसका जन्म गुरुवार को ही हुआ हो. हेल्थ मैनेजर ने बताया कि दो दिन बार शव की अंत्येष्टि करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन