मरीजों को नहीं मिली दवा, कर्मियों ने डांटकर भगा दिया

Updated:
विज्ञापन

मरीजों को नहीं मिली दवा, कर्मियों ने डांटकर भगा दिया

विज्ञापन

भागलपुर. सदर अस्पताल में इलाज कराने आये दो मरीजों को काउंटर से दवा नहीं दी गयी. उल्टे मरीजों को डांट फटकार व धक्का देकर भगा दिया गया. दोनों मरीज इसकी शिकायत लेकर सिविल सर्जन के पास पहुंचे. बाढ़ में लगी ड्यूटी के कारण वह कार्यालय में नहीं थे. इसके बाद दोनों मरीज सदर अस्पताल प्रभारी डॉ राजू के पास शिकायत लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को दवा काउंटर पर तैनात कर्मियों से मामले की जानकारी लेंगे. पीड़ित माला देवी ने बताया कि वह अपनी बच्ची का इलाज कराने आये थे. दवा काउंटर पर उन्हें दवा नहीं दी गयी, उल्टे डांटकर भगा दिया गया. वहीं महिला नूरी ने बताया कि दवा काउंटर पर उसे धक्का देकर भगाया गया. अन्य मरीजों के साथ भी ऐसा ही गलत व्यवहार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन