इंदिरा गांधी की हत्या, आपातकाल व दंगा में हुई थी भागलपुर में एग्रेसिव वोटिंग
इंदिरा गांधी की हत्या, आपातकाल व दंगा में हुई थी भागलपुर में बंपर वोटिंग
प्रभात खबर विशेष
आपके शहर में
गौतम वेदपाणि, भागलपुर
भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जायेंगे. जिला निर्वाचन कार्यालय ने अधिक से अधिक मतदान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य तय किया है. भागलपुर लोस क्षेत्र में पहली बार 60 प्रतिशत से अधिक मतदान इमरजेंसी के तत्काल बाद हुआ था. वहीं अबतक हुए 17 लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान 1984 में हुआ था. यह चुनाव तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुआ था. 67.10 प्रतिशत मतदान हुआ था. 1989 में भी दंगा के दौरान हुए भागलपुर के 65.34 मतदाताओं ने मतदान किया था. इससे पहले 1977 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भागलपुर में 63.65 मतदाताओं ने वोट किया था.
इसके बाद शेष 14 लोकसभा चुनाव के दौरान कभी भी मतदान का प्रतिशत 60 से ऊपर नहीं गया. इन आंकड़ों से जाहिर है इंदिरा गांधी की हत्या, आपातकाल व भागलपुर दंगा से आहत भागलपुर के लोगों ने एग्रेसिव होकर मताधिकार का प्रयोग किया था. 21वीं सदी की बात करें तो 2004 में 54.6 प्रतिशत, 2009 में 43.89, 2014 में 57.80 व 2019 में 57.16 प्रतिशत वोट पड़े थे.भागलपुर लोकसभा क्षेत्र 1951 में
: भागलपुर सेंट्रल में कुल मतदाता 306142, मतदान 145939, मतदान का प्रतिशत 47.67
: भागलपुर साउथ में कुल मतदाता 301167, मतदान 144686, मतदान का प्रतिशत 48.04: भागलपुर सह पूर्णिया में कुल मतदाता 640994, मतदान 512765, मतदान का प्रतिशत 40.00
नोट. भागलपुर तीन क्षेत्रों में बंटा था.———-
1957 : कुल मतदाता 405868, मतदान 180611 , मतदान का प्रतिशत 44.501962 : कुल मतदाता 436725, मतदान 212747, मतदान का प्रतिशत 48.71
1967 : कुल मतदाता 538207, मतदान 302401, मतदान का प्रतिशत 56.191971 : कुल मतदाता 606019, मतदान 321834 , मतदान का प्रतिशत 53.11
1977 : कुल मतदाता 682880, मतदान 434658, मतदान का प्रतिशत 63.651980 : कुल मतदाता 774045, मतदान 424379, मतदान का प्रतिशत 54.83
1984 : कुल मतदाता 851928, मतदान 571619, मतदान का प्रतिशत 67.101989 : कुल मतदाता 1046877, मतदान 684005, मतदान का प्रतिशत 65.34
1991 : कुल मतदाता 1055616, मतदान 613185, मतदान का प्रतिशत 58.091996 : कुल मतदाता 1227940, मतदान 655328, मतदान का प्रतिशत 53.37
1998 : कुल मतदाता 1232585, मतदान 798008, मतदान का प्रतिशत 64.741999 : कुल मतदाता 1232833, मतदान 679321, मतदान का प्रतिशत 55.10
2004 : कुल मतदाता 13,88,037, मतदान 757287, मतदान, मतदान का प्रतिशत 54.62009 : कुल मतदाता 1433346, मतदान 629078, मतदान का प्रतिशत 43.89
2014 : कुल मतदाता 1685339, मतदान 974016, मतदान का प्रतिशत 57.802019 : कुल मतदाता 1811980 , मतदान 1042518, मतदान का प्रतिशत 57.16
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए