ePaper

कार्मेल स्कूल में मना क्रिसमस उत्सव, प्रभु यीशु को ट्रिब्यूट दिया

Updated at : 21 Dec 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कार्मेल स्कूल में मना क्रिसमस उत्सव, प्रभु यीशु को ट्रिब्यूट दिया

स्कूल में ग्लीम ऑफ द ग्लोब के थीम पर हुए क्रिसमस कार्यक्रम

विज्ञापन

कार्मेल स्कूल में शनिवार को क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया. स्कूल में ग्लीम ऑफ द ग्लोब के थीम पर हुए क्रिसमस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उप प्राचार्या सिस्टर जैकलिन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका ने दीप जलाकर किया. प्रेयर सर्विस के बाद छात्राओं ने सभी सिस्टर को सम्मानित किया. वहीं कम्युनिटी कॉलेज के प्रशिक्षुओं व कार्मेल स्कूल द्वारा संचालित हिंदी स्कूल के छात्राओं को प्राचार्या ने गिफ्ट दिया.

शिक्षकों व छात्राओं ने प्रभु यीशु को ट्रिब्यूट दिया. सेट मी फ्री गिफ्ट पर मोटिवेशनल डांस कक्षा सात व आठ के बच्चों ने किया. कक्षा नौ की छात्राओं ने दूर एक तारा गीत पेश किया. यीशु पिरान्त हारे गीत पर छठी कक्षा के छात्राओं ने नृत्य किया. यीशु के जन्म पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गयी. कक्षा दो के छात्राओं ने एंजेल डांस किया. मैनेजर सिस्टर सुजाता ने क्रिसमस का महत्व बताते हुए सभी बच्चों को शुभाशीष दिये.

बच्चों ने जिंगल बेल, डेक द हॉल्स और ओ होली नाईट गीत गाये. ग्रांड फीनाले की भी प्रस्तुति हुई. मंच संचालन आराध्या, आस्था, उन्नति, मान्या, उर्वशी, अदिति, इशिका, वर्तिता, प्रेयशी आदि ने किया. धन्यवाद ज्ञापन आर्या ने किया. कार्यक्रम का संचालन मिस आयशा, मिस शाम्पा, सर बिपिन, मिस ईशा, मिस शालिनी, मिस मोनिका व मिस दीपा ने किया. नृत्य मिस निशा, म्यूजिक सर सुनील, सर रवि, साउंड सर राहिद व सर नीलेश ने किया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन