बरारी वाटर वर्क्स पर भी पड़ा बिजली संकट का असर, चार में से दो तालाब में स्टोर हो रहा पानी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :20 May 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

बिजली संकट का असर अब बरारी वाटर वर्क्स पर भी पड़ने लगा है.
विज्ञापन
– दो तालाब में पानी नहीं भर पाने से करायी जा रही सफाई-पानी आपूर्ति हर दिन कितनी की जा रही है, उसे मापने के लिए मशीन तक नहीं
वरीय संवाददाता, भागलपुरबिजली संकट का असर अब बरारी वाटर वर्क्स पर भी पड़ने लगा है. यहां माैजूद चार में से दाे तालाबा में ही पानी स्टोर कर आपूर्ति की जा रही है. दो तालाब की सफाई बुडकाे करवा रहा है. इसमें भी पिछले कई दिनाें से बिजली कट की समस्या से इंटेकवेल का माेटर पूरी तरह चालू नहीं हाे पा रहा है. नतीजन तालाब में पानी स्टाेर हाेते ही तुरंत फिल्टर करने में लगाकर आपूर्ति की जा रही है. इससे परेशानी भी हाे रही है. अभी सुबह-शाम मिलाकर आठ घंटे पानी की जरूरत महसूस की जा रही है. सुबह पांच बजे से नाै बजे तक और शाम में तीन से सात बजे तक जलापूर्ति की जाती है. पहले यहां पानी आपूर्ति हर दिन कितनी की जा रही है, उसे मापने के लिए मशीन लगी थी, लेकिन, पैन इंडिया काे हटाने के बाद वह मशीन हटा ली गयी. अब हर राेज कितना एमएलडी पानी आपूर्ति हाे रही है, इसका रिकाॅर्ड भी निगम के पास नहीं है. अंदाज से ही कहा जा रहा है कि शहर के सभी 12 वार्डाें में आपूर्ति सामान्य है. जलकल शाखा प्रभारी ने अपनी टीम से कहा है कि पानी आपूर्ति में दिक्कत नहीं होने दें. बिजली जब भी आये इंटेकवेल का माेटर चलाकर तालाब में पानी स्टाेर करें.वार्ड 34 के बाेरिंग में लगा नया पंप, मिलने लगा पानी
वार्ड 34 के बाेरिंग में नगर निगम ने नया पंप लगाया है. इसके लगने के साथ जलापूर्ति होने लगी है. वार्ड 50-51 के बीच वारसलीगंज तांती टाेला एवं वार्ड 43 के बाेरिंग का स्टार्टर जल गया था. दाेनाें जगह नया स्टार्टर लगाया ताे बाेरिंग चालू हुआ और लाेगाें काे पानी मिलने लगा है. जलकल शाखा प्रभारी के अनुसार जहां से भी शिकायत आ रही है, वहां मिस्त्री भेजकर ठीक कराया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




