bhagalpur news. आज लेबर कोड के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे बैंक, बीमा व पोस्टलकर्मी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. आज लेबर कोड के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे बैंक, बीमा व पोस्टलकर्मी

चार लेबर कोड लागू किये जाने के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल के तहत भागलपुर में भी बैंककर्मी, बीमाकर्मी, पोस्टलकर्मी समेत आशा, रसोइया, आंगनबाड़ी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे.

विज्ञापन

चार लेबर कोड लागू किये जाने के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल के तहत भागलपुर में भी बैंककर्मी, बीमाकर्मी, पोस्टलकर्मी समेत आशा, रसोइया, आंगनबाड़ी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर ट्रेड यूनियन एक्टू, एटक, सेवा, इंटक, सीटू आदि के समर्थक व मजदूर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. हालांकि विद्यार्थियों की परीक्षा को ध्यान में देखते हुए किसी तरह की बंदी व आमलोगों के आवागमन को नहीं रोका जायेगा. एक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि हड़ताल में असंगठित क्षेत्र के तमाम तरह के मजदूर शामिल होंगे. इसमें निर्माण मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल है. रेलवे कर्मियों, राज्य कर्मियों और किसान संगठनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है. असंगठित क्षेत्र के मजदूर हड़ताल के समर्थन में स्थानीय भागलपुर स्टेशन चौक से जुलूस–प्रदर्शन निकलेंगे, जो मुख्य बाजार, खलीफाबाग, घंटाघर, बड़ी पोस्टऑफिस के रास्ते कलेक्ट्रेट तक जायेंगे. सभा कर जिला पदाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को मेमोरेंडम देंगे. मजदूर संगठनों की हड़ताल की तैयारी पूरी मजदूर संगठनों ने आम हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली. इसे लेकर जगह-जगह जाकर आमलोगों से आम हड़ताल में समर्थन देने की अपील की है. एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, अमर कुमार, मनोज कृष्ण सहाय, राजेश कुमार, करण कुमार, एटक के जिला महासचिव डॉ सुधीर शर्मा, गोपाल राय, मनोहर शर्मा, धीरेन्द्र नारायण सिंह, बनारसी पोद्दार, नवलकिशोर भगत, विनय कुमार पंडित, सचिन कुमार, आदित्य राज, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, इंटक के जिला अध्यक्ष ई रवि कुमार, मुकेश यादव, विकाश सिंह, सेवा की जिला अध्यक्ष उजरा बानो, एआईयूटीयूसी के जिला संयोजक दीपक कुमार व रवि कुमार सिंह आदि शामिल हुए. नेतृत्वकारियों ने बताया कि हड़ताल की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन