बागेश्वरी, यमन, मारवा, भीम पलासी, भूपाली रागों की छेड़ी तान, श्रोताओं से मिली वाहवाही
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 9:12 PM
परिधि सृजन मेला 2024 के तीसरे दिन सोमवार को कला केंद्र में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, अंगिका गीत की प्रतियोगिता हुई.
परिधि सृजन मेला 2024 के तीसरे दिन सोमवार को कला केंद्र में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, अंगिका गीत की प्रतियोगिता हुई. सभी प्रतियोगिता दो समूहों में हुई. शास्त्रीय संगीत के प्रतिभागियों ने बागेश्वरी, यमन, अहीर भैरव, मारवा, भीम पलासी, भूपाली आदि रागों की तान छेड़ी तो श्रोता वाह-वाह कर उठे.
शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो किरण सिंह, महेश कुमार महेश, संजय कुमार थे.
वहीं सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गजल, भजन और गीत की प्रस्तुति दी. फैंसी ड्रेस, गीत-संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागी देश के विभिन्न प्रांतों के वेशभूषा में शामिल हुए और विविधता में एकता का संदेश दिया. सुगम संगीत में निर्णायक के रूप में डॉ अलका सिंह और रागिनी कुमारी शामिल थीं.
आज मिट्टी के खिलौने व मूर्तिकला प्रतियोगिताप्रवक्ता ललन कुमार ने बताया कि सात मई को मिट्टी के खिलौने व मूर्तिकला प्रतियोगिता होगी. मिट्टी से खेलते बच्चों को देखना अभिभावकों को भी बचपन में खींच ले जाता है. इस विशिष्ट प्रतियोगिता की प्रतीक्षा रहती है. जब इन्हें शिल्प कला प्रदर्शनी खंड में लगाया जाता है, तो मेले के मुख्य समारोह का प्रमुख आकर्षण बन जाता है. आठ मई को मुख्य समारोह में पहले दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. बिहार बंगाली समिति से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें रवींद्र संगीत का आयोजन होगा. नौ मई को मशहूर गायिका वेदी सिन्हा एवं सुमंत बालाकृष्णन, आवाहन की प्रस्तुति होगी. समापन 10 मई को होगा. इसमें परिधि की ओर से आवृति, जमीन-पानी और प्रकृति के लिए एवं अदम गोंडवी की मशहूर रचना की प्रस्तुति होगी.
चार व पांच मई को आयोजित प्रतियोगिता के विजेताकविता पाठ
ग्रुप ए प्रथम गरिमा भारती
द्वितीय वैष्णवी राय
तृतीय श्रेयांसी चटर्जीअवंतिका घोष
ग्रुप बी प्रथम देवस्मिताद्वितीय स्वर्णिम
तृतीय रविकिशनग्रुप सी प्रथम खुशी प्रियम
द्वितीय सर्वेश झातृतीय रिया कुमारी
नाटक प्रथम दुनिया का मेला मुक्ति निकेतन, घोघा द्वितीय मैं हूं बेटी डिवाइनगुरुकुलम,अमरपुरतृतीय गप्पी शप्पी यासना पब्लिक स्कूल, हरिदासपुर
एकल अभिनय प्रथम अनिकेत कुमार द्वितीय सोनू कुमारतृतीय शुभम कुमार
विपिन कुमारसमूह गान
प्रथम बाल भवन किलकारी, भागलपुर
द्वितीय डी ए वी स्कूल,भागलपुर
तृतीय देव भट्टाचार्य ग्रुप ,भागलपुरसमूह नृत्य- सीनियर
प्रथम होली फैमिली,भागलपुर
द्वितीय दिव्यांश कलाकेंद्र
तृतीय ताल नृत्य संस्थानशरण्या नृत्य कलाकेंद्र
समूह नृत्य- जूनियर प्रथम काव्या एंड ग्रुप,भागलपुर द्वितीय मुक्ति निकेतन, घोघातृतीय कला मंदिर,खरमनचक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










