bhagalpur news. महाशिवरात्रि पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने की, जिसमें विभिन्न मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर गौशाला मंदिर, नवादा पंचमुखी मंदिर, मनीयांमोर, पकड़ा, श्रीपुर, सिमरा समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से निकलने वाली शिव बारात और झांकियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. प्रशासन ने जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की रूपरेखा साझा की. थानाध्यक्ष ने सभी समितियों और आयोजकों से अपील की कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकले, इसके लिए प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. साथ ही गर्भगृह क्षेत्रों में महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती होगी और पुलिस गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे. प्रशासन ने आयोजकों को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि निगरानी सुनिश्चित हो सके. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. किसी भी प्रकार के अश्लील गीत या कार्यक्रम पाए जाने पर संबंधित समिति पर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन