इंडियाज बिगेस्ट ऑनलाइन माॅडल कांटेस्ट की विनर बनीं मिरजानहाट की अनन्या श्री

Updated at : 13 Jun 2020 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
इंडियाज बिगेस्ट ऑनलाइन माॅडल कांटेस्ट की विनर बनीं मिरजानहाट की अनन्या श्री

इंडियाज बिगेस्ट ऑनलाइन माॅडल कांटेस्ट की विनर बनीं मिरजानहाट की अनन्या श्री

विज्ञापन

भागलपुर के मिरजानहाट कैलाशपुरी निवासी छह साल की बच्ची अनन्या श्री ने इंडियाज बिगेस्ट ऑनलाइन माॅडल कांटेस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया. टीएनबीयू के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ विपिन बिहारी की पोती अनन्या को शाइनिंग स्टार इवेंट प्लानर ने फेस ऑफ द इयर के लिए चयन किया है. अनन्या अब नेशनल वाउ ऑफ द फेम के लिए संघर्ष कर रही है.

अनन्या यदि यह अवार्ड जीत जाती है तो उसे चाइल्ड मॉडलिंग का मौका मिल सकेगा. अनन्या की मां अल्पना ने बताया, शो ऑफ क्लिक्स के जज के रूप में फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन और शिल्पा शेट्‌टी देशभर के बच्चों को मॉडलिंग के लिए चयन कर रही हैं. अनन्या बिहार की इकलौती प्रतिभागी है. उन्होंने बताया कि यह ऑनलाइन वोटिंग पर होता है. अनन्या के समर्थन में showoffclicks.com/vote/154867 पर 15 जून तक वोटिंग की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन