Airport In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा दो-दो एयरपोर्ट, यात्रियों के साथ किसानों को मिलेगी सहूलियत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jun 2025 3:14 PM

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहार में विकास को नई गति देने को लेकर सरकार की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के भागलपुर में बनने वाले एयरपोर्ट को लेकर खबर सामने आई है. दरअसल, यहां दो-दो एयरपोर्ट बनकर तैयार हो रहा है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ किसानों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहारवासियों को चुनावी साल में कई खास तोहफे दिए जा रहे हैं. बिहार में विकास को नई गति मिले, इसे लेकर सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में खबर बिहार में बनने वाले एयरपोर्ट को लेकर सामने आ गई है. दरअसल, बिहार के भागलपुर जिले में दो-दो एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. जिससे यात्रियों के साथ-साथ जिले के किसानों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. खबर की माने तो, इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है.

यहां बनेगा दो-दो एयरपोर्ट…

दरअसल, उपमुख्यमंत्री की माने तो, बक्सर से भागलपुर और हल्दिया से अजगैबीनाथ धाम तक एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य प्रगति पर है. इसके पूरा होने पर पटना और कोलकाता तक की यात्रा सिर्फ पांच घंटे में ही पूरी की जा सकेगी. इसके अलावा जिले में रेलवे कनेक्टिविटी को भी मजबूत बनाया जा रहा है. वहीं, भागलपुर में बनने वाले दो-दो एयरपोर्ट को लेकर कहा गया कि, पुराने वाले हवाई अड्डे से छोटे विमानों की उड़ानें होंगी, तो वहीं नया वाला हवाई अड्डा कृषि उत्पादों जैसे कि, केला, मक्का, आम, धान और सब्जियों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगा.

किसानों को मिलेगी बड़ी मदद

इस तरह से सरकार की यह योजना भागलपुर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इससे यात्रियों को तो सहूलियत मिलेगी ही लेकिन, साथ में किसानों को भी बड़ी मदद मिलने की बात कही गई. किसानों की आमदनी में इजाफा होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कई अन्य विकास कार्यों की भी चर्चा उपमुख्यमंत्री की ओर से की गई. बताया गया कि, विक्रमशिला पुल से चंपा नदी तक गंगा किनारे सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा, जहां गंगा जल हमेशा उपलब्ध रहेगा. इसके साथ ही पीएम मोदी जल्द ही भागलपुर आकर विक्रमशिला विश्वविद्यालय की सौगात भी देंगे.

Also read: Bhagalpur News: भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, झारखंड-बंगाल के लिए चालू होगी सीधी बस सेवा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन