30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नगर निगम चुनाव में बढ़ी राजनीतिक दलों की दिलचस्पी

भाजपा, कांग्रेस, राजद से लेकर जनाधिकार पार्टी से संबंध रखनेवाले उतर रहे मैदान में 10 मार्च तक मेयर सीट को लेकर हो सकती है घोषणा, अधिसूचना भी मार्च में ही भागलपुर : नगर निगम चुनाव में इस बार धनबली से लेकर कई राजनीतिक पार्टी के धुरंधर मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं. वैसे […]

भाजपा, कांग्रेस, राजद से लेकर जनाधिकार पार्टी से संबंध रखनेवाले उतर रहे मैदान में

10 मार्च तक मेयर सीट को लेकर हो सकती है घोषणा, अधिसूचना भी मार्च में ही
भागलपुर : नगर निगम चुनाव में इस बार धनबली से लेकर कई राजनीतिक पार्टी के धुरंधर मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं. वैसे यह चुनाव वार्ड का है, लेकिन इस चुनाव में कई दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिलचस्पी लेने लगे हैं. कई ने तो अपने होर्डिंग तक वार्ड में लगवा दिये हैं. कुछ ने तो अपने होर्डिंग में विधायक का भी फोटो लगवा दिया है.
कई उम्मीदवारों का प्रचार कार्य शुरू : इस बार भाजपा के कई धुरंधर भी चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें कांग्रेस भी पीछे नहीं है. जन अधिकार पार्टी के सदस्य भी चुनाव लड़ रहे हैं. पार्षद रंजन सिंह इस बार अपने वार्ड 26 से नहीं लड़ वार्ड 32 से चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं. वहीं भाजपा के निलंबित नेता राज किशोर सिंह भी वार्ड 32 से भाग्य आजमा रहे हैं. कांग्रेस की महिला नगर अध्यक्ष पूजा साह और नगर अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा जो वर्तमान पार्षद भी हैं चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बरारी के वार्ड 29 से जन अधिकार पार्टी के राजू यादव ने अपनी पत्नी मंजू देवी को मैदान में उतारा है.
वहीं राजद से संबंध रखनेवाले अशोक यादव भी इस बार वार्ड 27 से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि उनके बेटे काजू यादव के भी वार्ड में लड़ने की चर्चा हैं.
मेयर की सीट की घोषणा के बाद चुनाव और हो जायेगा रोचक : 10 मार्च तक मेयर सीट को लेकर फैला धुंध भी साफ हो जायेगा. इसके बाद चुनाव और भी रोचक हो जायेगा. वहीं मार्च में ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें