23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टेंपो पलटने से पांच महिलाएं घायल

टेंपो पलटने से पांच महिलाएं घायलखरीक : खरीक थाना क्षेत्र के कड़हू के समीप टेंपो पलटने से खरीक बाजार यादव टोला की पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिलाओं में गंभीर से घायल घुरो देवी(60) के सिर व बाह में काफी चोट लगी है. घायल महिलाओं ने बताया कि वे लोग खैरपुर […]

टेंपो पलटने से पांच महिलाएं घायलखरीक : खरीक थाना क्षेत्र के कड़हू के समीप टेंपो पलटने से खरीक बाजार यादव टोला की पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिलाओं में गंभीर से घायल घुरो देवी(60) के सिर व बाह में काफी चोट लगी है. घायल महिलाओं ने बताया कि वे लोग खैरपुर में गंगा स्नान कर टेंपो से वापस खरीक बाजार लौट रही थी.टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गयी. सभी घायलों का खरीक पीएचसी में इलाज कराया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच टेंपो को कब्जे में कर लिया. गंभीर रूप से घायल घुटो देवी का मायागंज रेफर कर दिया गया है.ईद पर दी बधाईखरीक. ईद की नमाज अदा करने के बाद मुसलिम भाइयों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी. ध्रुवगंज, मिरजाफरी, खरीक बाजार, नगरटोला, राघोपुर,लोकमानपुर आदि जगह जश्न का माहौल रहा. ईद पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने क्षेत्र के लोगों को ईद की शुभकामना दी.खरीक में बिजली की स्थिति लचरखरीक. खरीक में बिजली की स्थिति ठीक नहीं है. 24 घंटे में छह घंटे विद्युत की आपूर्ति से ग्रामीण आक्रोशित हैं.शनिवार को दिनभर बिजली गायब रही. खरीक बिजली संघर्ष समिति के उपाध्याक्ष मधु चौधरी ने लोगों से कहा कि खरीक में बिजली की स्थिति दयनीय है. विभाग आपूर्ति में सुधार नहीं करता है तो ग्रामीण एकजुट हो आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें