नगर निगम योजना की ऑडिट करने पहुंची टीम

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : स्थानीय निधि अंकेक्षण निदेशालय पटना की ऑडिट टीम वार्षिक आॅडिट करने के लिए नगर निगम पहुंच गयी है. सभी विभागों की योजना की फाइल टीम देख रही है. किस योजना पर कितनी राशि खर्च हुई है और खर्च के बाद कितनी राशि बची है यह टीम द्वारा देखा जा रहा है. ऑडिट टीम […]

विज्ञापन

भागलपुर : स्थानीय निधि अंकेक्षण निदेशालय पटना की ऑडिट टीम वार्षिक आॅडिट करने के लिए नगर निगम पहुंच गयी है. सभी विभागों की योजना की फाइल टीम देख रही है. किस योजना पर कितनी राशि खर्च हुई है और खर्च के बाद कितनी राशि बची है यह टीम द्वारा देखा जा रहा है. ऑडिट टीम को निगम की एकांउट शाखा इस बारे में जानकारी उपलब्ध करा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त ने भी निगम के सभी शाखा प्रभारियों, सभी अभियंताओं को पत्र लिख कर कहा है कि ऑडिट टीम को संचिका, अभिलेख, कागजात ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम द्वारा जिस विभाग से जानकारी मांगी जा रही है, उसे उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन