कार्यस्थल पर फायरिंग, 14 लाख का डिजिटल ट्रैकर ले भागे अपराधी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कहलगांव : शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित मलखानपुर के वार्ड न छह में पाइप बिछाने के काम में लगे जेएमसी इंडिया प्रोजेक्ट के मजदूरोंं पर मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी और कार्यस्थल से 14 लाख रुपये का डिजिटल ट्रैकर लूट ले गये. प्रोजेक्ट के इंजीनियर […]
विज्ञापन
कहलगांव : शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित मलखानपुर के वार्ड न छह में पाइप बिछाने के काम में लगे जेएमसी इंडिया प्रोजेक्ट के मजदूरोंं पर मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी और कार्यस्थल से 14 लाख रुपये का डिजिटल ट्रैकर लूट ले गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के इंजीनियर नेे बताया कि काम खत्म कर पांच-छह मजदूर कार्यस्थल पर सामान समेट रहे थे. तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके. उन्होंने आते ही तीन राउंड गोलियां चला दीं. इससे आसपास में दहशत फैल गयी. एक गोली एक मजदूर की कनपटी के बगल से निकल गयी. वह बाल-बाल बच गया. अपराधी कार्यस्थल पर रखे करीब 14 लाख रुपये के डिजिटल ट्रैकर उपकरण ले भागे. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की.
बता दें कि बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 10 जनवरी को उद्घाटन किये जाने की संभावना है. इसके लिए जेएमसी इंडिया प्रोजेक्ट द्वारा हर घर नल-जल योजना का काम तेजी से कराया जा रहा है. पीएचइडी के जेइ अबोध कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन