पीरपैंती-मिरजाचौकी के बीच भारी वाहन कल से 10 दिन बैन

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : एनएच 80 की रोड निर्माण को लेकर पीरपैंती किमी 180 से मिरजाचौकी किमी 189 के बीच भारी वाहनों के परिचालन पर 30 दिसंबर से 10 दिनों के सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रोक लगी रहेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एसएसपी को भारी वाहनों के […]

विज्ञापन

भागलपुर : एनएच 80 की रोड निर्माण को लेकर पीरपैंती किमी 180 से मिरजाचौकी किमी 189 के बीच भारी वाहनों के परिचालन पर 30 दिसंबर से 10 दिनों के सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रोक लगी रहेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एसएसपी को भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया है. साथ ही कहा कि छोटी वाहन एवं इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों का परिचालन पूर्ववत रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
एसएसपी को जारी पत्र में बताया गया है कि पीरपैंती से मिरजाचौकी के बीच एनएच 80 की रोड का मजबूतीकरण कार्य कराया जा रहा है. मगर, इस मार्ग पर गाड़ी अधिक चलती है जिससे कार्य बाधित हो रहा है. बेहतर कार्य कराने के लिए 30 दिसंबर से 10 दिनों तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाये.
पीरपैंती सहित बिहार सीमा तक लगेगा बैरियर
भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए पीरपैंती, साधु मठिया से मिर्जाचाैकी, बिहार सीमा तक बैरियर लगेगा. बैरियर लगाने से संबंधित भी आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देश जारी किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन