सोया रह गया निगम, फिर लौटा डेंगू
Updated at : 24 Nov 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : नगर निगम में कर्मचारी से लेकर पदाधिकारियों के लिए रामराज है. केवल यहां घोषणा पर घोषणा होती है. इसके उलट कार्रवाई के नाम पर हवा-हवाई है. निगम केवल फॉगिंग व ब्लिचिंग पाउडर छिड़काव का दावा करता रहा दूसरी तरफ शहर में एक बार फिर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. केवल […]
विज्ञापन
भागलपुर : नगर निगम में कर्मचारी से लेकर पदाधिकारियों के लिए रामराज है. केवल यहां घोषणा पर घोषणा होती है. इसके उलट कार्रवाई के नाम पर हवा-हवाई है. निगम केवल फॉगिंग व ब्लिचिंग पाउडर छिड़काव का दावा करता रहा दूसरी तरफ शहर में एक बार फिर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है.
केवल कागज पर होती है चर्चा, धरातल पर नहीं दिखता काम: नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा प्रभारी मो रेहान ने बताया कि निगम द्वारा सात छोटी फॉगिंग मशीन और एक बड़ी मशीन द्वारा प्रतिदिन फॉगिंग कराया जा रहा है. इसके लिए निगम ने चार जोन में पूरे शहर को बांट दिया है. एक-एक मशीन सभी जोन में दिया गया है. सभी वार्ड में मच्छर के लार्वा को मारने के लिए अलग-अलग मशीन दी गयी है.
सात दिनों से नहीं दिखा फॉगिंग कार्य: निगम में सफाई से संबंधित ग्रुप बनाये गये हैं. इसमें खासकर फॉगिंग कार्यों को प्रदर्शित किया जाता है, लेकिन सात दिनों से कोई कार्य नहीं दिखा.
ठेकेदार व अफसर विवाद में फंसा सम्राट अशोक भवन निर्माण: नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जा रहा था. अगस्त माह से अब तक काम ठप है. दरअसल इस निर्माण कार्य का मामला ठेकेदार व उप नगर आयुक्त के विवाद में फंस गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




