भागलपुर की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाऊंगा : रजनीश
Updated at : 14 Nov 2019 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : बचपन में भागलपुर के समृद्धशाली रंगमंच को देख चुका हूं. भागलपुर से जुड़े कलाकार देश ही नहीं विदेश में भी धूम मचा चुके हैं. भागलपुर का होना खुद के लिए गौरवशाली मानता हूं. भागलपुर के रंगमंच के लिए काम करूंगा. यहां की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाऊंगा. सबसे पहले यहां के वरिष्ठ व युवा […]
विज्ञापन
भागलपुर : बचपन में भागलपुर के समृद्धशाली रंगमंच को देख चुका हूं. भागलपुर से जुड़े कलाकार देश ही नहीं विदेश में भी धूम मचा चुके हैं. भागलपुर का होना खुद के लिए गौरवशाली मानता हूं. भागलपुर के रंगमंच के लिए काम करूंगा. यहां की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाऊंगा. सबसे पहले यहां के वरिष्ठ व युवा रंगकर्मियों से मिलकर रूपरेखा तैयार करूंगा. उक्त बातें प्रभात खबर से बात करते हुए बॉलीवुड के युवा फिल्म निर्देशक रजनीश राज ठाकुर ने कही.
नाथनगर-चंपानगर स्थित कौशिकीनाथ झा लेन के रजनीश राज ने बताया कि पहली बार तीन वर्ष बाद भागलपुर आया हूं तो लग रहा है, मानों बहुत वर्ष बीत गये. पहले सालभर में एक बार जरूर भागलपुर अपने घर आते थे. घर के आगे का इमली का पेड़ बहुत याद आता है. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना जरूरी है. इमली का पेड़ भी उनके लिए एक उदाहरण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




