शहर कचरे की ढेर पर, नगर निगम के बाबू मस्त, तीन दिन में डंप हुआ 750 टन कचरा
ग्रामीणों के विरोध से कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा गिरना बंद, कंपेक्टर गोदाम में खड़ा भागलपुर : शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर निगम का ध्यान नहीं है. शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है, लेकिन निगम के पदाधिकारी मस्त हैं. सरकार और जिला प्रशासन ने नगर निगम को जगदीशपुर प्रखंड के कनकैथी के पास […]
ग्रामीणों के विरोध से कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा गिरना बंद, कंपेक्टर गोदाम में खड़ा
आपके शहर में
भागलपुर : शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर निगम का ध्यान नहीं है. शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है, लेकिन निगम के पदाधिकारी मस्त हैं. सरकार और जिला प्रशासन ने नगर निगम को जगदीशपुर प्रखंड के कनकैथी के पास कूड़ा डंपिग के लिए जगह दिया है, लेकिन यहां कूड़ा नहीं गिर रहा है. कूड़ा डंपिंग स्थल की न चहारदीवारी दे रहा है न सड़क बनवा रहा है. ग्रामीणों के विरोध से तीन दिनों से वहां कूड़ा गिरना बंद है.
पिछले दो साल से कनकैथी में निगम कूड़ा गिरा रहा है और ग्रामीण बराबर विराेध करते हैं. कूड़ा गिराने वाले कर्मियों को जब ग्रामीण खदेड़ते है, तब वहां कूड़ा गिरना बंद हो जाता है. बारिश व जलजमाव से भी कूड़ा गिरना बंद हो जाता है. निगम के पदाधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है, कि स्थायी रूप से कनकैथी में कैसे कूड़ा गिरे.
तीन दिन से मुख्य मार्ग का नहीं उठा रहा कूड़ा : कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा नहीं गिरने से तीन दिन से मुख्य मार्ग के कूड़ा का उठाव नहीं हुआ है. मुख्य मार्ग में रखे कूड़दान में कूड़ा बजबजा रहा है. मुख्य मार्ग के कूड़ा उठाने वाली कंपेक्टर मशीन खड़ी है.
खड़ी है स्मार्ट सिटी मद से खरीदी गयी कंपेक्टर मशीन : शहर के कूड़ा को कंपेक्ट करने की मशीन स्मार्ट सिटी मद से खरीदी गयी है. मशीन में चार से पांच ट्रैक्टर कूड़ा एक बार में डालने पर वह उसे कंपेक्ट कर बहुत कम कर देती है, लेकिन यह मशीन पूर्व नगर आयुक्त के पहले के आवास परिसर में खड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए