घाटों पर जुटी भीड़, नहीं शुरू हुई अब तक सफाई

भागलपुर :छठ महापर्व में अब पांच दिन है. बावजूद इसके कहीं भी समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही है.यहां लगती है व्रतियों की भीड़, नहीं है कोई तैयारी: शहर के बूढ़ानाथ, बरारी पुल घाट, खिरनी घाट, काली विसर्जन घाट में छठ महापर्व में व्रतियों की सबसे अधिक भीड़ जुटती है. बावजूद यहां पर कोई तैयारी नहीं […]
भागलपुर :छठ महापर्व में अब पांच दिन है. बावजूद इसके कहीं भी समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही है.यहां लगती है व्रतियों की भीड़, नहीं है कोई तैयारी: शहर के बूढ़ानाथ, बरारी पुल घाट, खिरनी घाट, काली विसर्जन घाट में छठ महापर्व में व्रतियों की सबसे अधिक भीड़ जुटती है. बावजूद यहां पर कोई तैयारी नहीं दिख रही है. यहां पर लाखों की भीड़ उमड़ती है. गाड़ी पहुंचना, तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है.
बरारी पुल घाट में व्यवस्था नाकाफी: केवल बरारी पुल घाट पर बिजली व्यवस्था के लिए खंभे लगाये गये हैं, जो व्यवस्था के नाम पर नाकाफी है. यहां पर अभी से ही हजारों श्रद्धालुओं का स्नान के लिए आना शुरू हो गया है. इसके बावजूद न पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय की व्यवस्था. केवल एक कपड़े बदलने के घर बने हैं. इतना ही नहीं घाट के आसपास कूड़े-कचरे सड़कर बदबू फैला रहे हैं. छठ घाट का रास्ता भी उबड़-खाबड़ व कीचड़मय है.
बूढ़ानाथ व खिरनी घाट पर दूर-दूर तक फैला है दलदल: बूढ़ानाथ गंगा तट व खिरनी घाट पर दूर-दूर तक दलदल फैला है. स्थानीय महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां भी हजारों की भीड़ जुटती है. कोई व्यवस्था नहीं होने पर इस दलदली में फंसने का डर लग रहा है. बूढ़ानाथ गंगा तट पर जगह-जगह पूजन सामग्री का वेस्टेज बिखरा है.
बूढ़ानाथ के समीप ही मशानी काली की पूजा हो रही है, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है. हालांकि नेशनल स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष अभय घोष सोनू ने कहा कि यहां पर रात-दिन एक कर सारी व्यवस्था कर दी जायेगी. नगर निगम प्रशाासन एवं जिला प्रशासन की ओर मदद का आश्वासन मिला है. बावजूद इसके यहां के कार्यकर्ता पूरी तैयारी में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










