दूसरे दिन भी नहीं मिला जांच किट, मरीज तबाह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जेएलएमएनसीएच में दो माह में 153 डेंगू के मरीज भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को भी डेंगू के मरीजों की कतार लगी रही. शुक्रवार को भी यहां पांच मरीज डेंगू के लक्षण के साथ भर्ती हुए. जबकि पांच का इलाज कर छुट्टी दे दी गयी, वहीं एक मरीज अस्पताल की […]
विज्ञापन
जेएलएमएनसीएच में दो माह में 153 डेंगू के मरीज
आपके शहर में
विज्ञापन
भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को भी डेंगू के मरीजों की कतार लगी रही. शुक्रवार को भी यहां पांच मरीज डेंगू के लक्षण के साथ भर्ती हुए. जबकि पांच का इलाज कर छुट्टी दे दी गयी, वहीं एक मरीज अस्पताल की व्यवस्था से तंग आकर निकल गया. जबकि आंकड़ा के अनुसार अस्पताल में दो माह के अंदर 153 मरीज डेंगू के भर्ती हुए हैं. जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 1500 से ऊपर है.
पांच नये मरीज डेंगू के लक्षण के साथ हुए अस्पताल में भर्ती : शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में पांच डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती हुए. सभी तेज बुखार, शरीर में दर्द और आंख के नीचे जलन की शिकायत कर रहे थे. इमरजेंसी में डॉक्टर ने इनकी जांच करने के बाद डेंगू किट से जांच कराने के लिए कहा. वहीं, अस्पताल से शुक्रवार को पांच मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है. जबकि एक मरीज व्यवस्था से तंग आकर अस्पताल से भाग गया. बहुत खोजने पर जब यह नहीं मिला तो उसे लामा कर दिया गया.
जांच कराएं तो कैसे, अस्पताल में डेंगू का प्रारंभिक किट खत्म : अस्पताल के इमरजेंसी में डेंगू किट जांच गुरुवार को ही खत्म हो गया है. संभावना थी आज यह आज जायेगा. बताया जा रहा है अस्पताल प्रबंधन इस किट को स्थानीय स्तर पर खरीदारी करता है. ऐसे में आज किट उपलब्ध होने की संभावना थी. अब सवाल यह है कि किट उपलब्ध नहीं होने से मरीजों का जांच कैसे होगी. अस्पताल प्रबंधन इरफान ने बताया कि ओपीडी में किट की कोई कमी नहीं है. मरीज जो यहां जांच कराने आते हैं, उनकी जांच की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन