डीएम से मांगी जिला नजारत से अवैध निकासी को लेकर मनीशूट की अनुमति

Updated at : 09 Aug 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम से मांगी जिला नजारत से अवैध निकासी को लेकर मनीशूट की अनुमति

राजस्व विभाग ने मनीशूट को लेकर दिया आवंटन डीएम से अनुमति के बाद तैयार होगा मनीशूट का कागजात भागलपुर :डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर सबसे पहला मनीशूट जिला नजारत की ओर से दायर होगा. इसको लेकर जिला नजारत ने मनीशूट मामले में डीएम से सहमति मांगी है. डीएम से सहमति मिलने पर जिला नजारत […]

विज्ञापन

राजस्व विभाग ने मनीशूट को लेकर दिया आवंटन

डीएम से अनुमति के बाद तैयार होगा मनीशूट का कागजात

भागलपुर :डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर सबसे पहला मनीशूट जिला नजारत की ओर से दायर होगा. इसको लेकर जिला नजारत ने मनीशूट मामले में डीएम से सहमति मांगी है. डीएम से सहमति मिलने पर जिला नजारत कार्यालय मनीशूट के बारे में जरूरी कागजात तैयार करेगा. महालेखाकार की रिपोर्ट के अनुसार, जिला नजारत में 220.27 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई थी.

इसको लेकर जिला नजारत ने चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवायी है. राजस्व विभाग ने एक लाख 10 हजार रुपये का आवंटन मनीशूट दायर करने के लिये भेजा है. इससे पहले राशि की वापसी को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक को पत्र लिखा था. इसके अलावा आरबीआई को भी पत्र लिखकर गबन की राशि को देने के लिये कहा था, लेकिन इस ओर कोई सार्थक जवाब नहीं आया. नीलाम पत्र को लेकर भी जिला नजारत स्तर से तैयार हो रहा है.

मार्च से अमरेंद्र यादव का जीवनयापन भत्ता भी रुका

जिला नजारत के लिपिक अमरेंद्र यादव का मार्च से जीवनयापन भत्ता रुक गया है. सीएफएमएस प्रणाली लागू होने के बाद आरोपित अमरेंद्र यादव का वेतन जारी नहीं हुआ है. इस बारे में सामान्य प्रशासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया कि मार्च से रुके वेतन को लेकर कारण स्पष्ट करें, वरना उक्त आरोपित कर्मी का डाटा सीएफएमएस प्रणाली से हटा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन