अब हर दिन होगी वाटर वर्क्स के पानी की जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : बरारी वाटर वर्क्स के पानी की जांच अब हर दिन होगी. हर दिन पानी जांच को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल भागलपुर पूर्वी के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा गया है. कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में कहा गया है कि जलशोधन संस्थान बरारी से किये जाने वाले जलापूर्ति पानी का नमूना हर […]
विज्ञापन
भागलपुर : बरारी वाटर वर्क्स के पानी की जांच अब हर दिन होगी. हर दिन पानी जांच को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल भागलपुर पूर्वी के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
कार्यपालक अभियंता को लिखे पत्र में कहा गया है कि जलशोधन संस्थान बरारी से किये जाने वाले जलापूर्ति पानी का नमूना हर दिन जांच कराना जनहित में आवश्यक है. इसके लिए जो शुल्क लगेगा उसका भुगतान नगर निगम द्वारा किया जायेगा. एक जुलाई से नगर निगम शहर के जलापूर्ति व्यवस्था को देख रहा है.
इसके पहले पैन इंडिया एजेंसी जलापूर्ति व्यवस्था को देख रही थी. लेकिन बुडको द्वारा एजेंसी को टर्मिनेट करने के बाद बुडको ने जलापूर्ति व्यवस्था को चलाने को लेकर नगर निगम को जलापूर्ति व्यवस्था को हैंड ओवर कर दिया. जलापूर्ति व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद नगर निगम हर दिन पानी की जांच नहीं करवा रहा है.
पानी में पांच चीजों की होती है जांच : वाटर वर्क्स के पानी की जांच पांच बिदुओं पर की जाती है. जिसमें पीएच, टर्बिडिटी, क्लोरीन, पीडीएस, कंडक्टीबिटी की जांच होती है. पानी में इन पांचों चीजों की जांच सही पाये जाने पर ही पानी पूरी तरह पीने लायक और पूरी तरह शुद्ध होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन