Bhagalpur News : पथ परिवहन निगम की 13 व प्राइवेट 150 बसों का चुनाव कार्य में होगा इस्तेमाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 7:39 PM

विज्ञापन

26 अप्रैल को भागलपुर में होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर छोटे चार पहिया वाहन से लेकर बड़े वाहनों को जब्त किया जा रहा है.

विज्ञापन

26 अप्रैल को भागलपुर में होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर छोटे चार पहिया वाहन से लेकर बड़े वाहनों को जब्त किया जा रहा है. जिला परिवहन विभाग ने कुछ दिन पहले ही वाहनों की सूची बनाकर उन वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया था. 21 अप्रैल तक उन्हें वाहन जमा करना था. जिन्होंने वाहन जमा किया, उन वाहनों को पकड़ा जा रहा है. अभी तक पथ परिवहन निगम परिसर से चलने वाली 15 में से 13 वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. वहीं भागलपुर से चलने वाली लगभग 160 में से लगभग 150 बसों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. प्राइवेट स्कूलों की बसों को भी चुनाव कार्य में लगाया गया है. 26 अप्रैल को बसों का परिचालन बंद रहेगा. पथ परिवहन निगम की कई बसों को चुनाव कार्य में नहीं लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन