गया से पकड़े गये बैंक कर्मी प्रवीण, गये जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 2:34 AM

विज्ञापन

पटना/भागलपुर : जिला परिषद में 90 करोड़ रुपये के सृजन घोटाला में सीबीआइ ने इंडियन बैंक भागलपुर के तत्कालीन सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार को उनके पैतृक स्थान गया से गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की टीम ने गुरुवार को सीबीआइ की विशेष जज अजय कुमार श्रीवास्तव के सामने आरोपित प्रवीण कुमार को पेश किया, जहां से […]

विज्ञापन

पटना/भागलपुर : जिला परिषद में 90 करोड़ रुपये के सृजन घोटाला में सीबीआइ ने इंडियन बैंक भागलपुर के तत्कालीन सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार को उनके पैतृक स्थान गया से गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की टीम ने गुरुवार को सीबीआइ की विशेष जज अजय कुमार श्रीवास्तव के सामने आरोपित प्रवीण कुमार को पेश किया, जहां से उन्हें 29 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. गौरतलब हो कि जिला परिषद में 90 करोड़ के घोटाले को लेकर 12 अगस्त 2017 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

इस केस को सीबीआइ की विशेष कोर्ट में स्पेशल 04/18 के तहत सुनवाई हो रही है. मामले में अब तक प्रवीण कुमार सहित कुल सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उक्त मामले में कुल 13 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हैं. सीबीआइ के वारंट पर प्रवीण कुमार को उनके पैतृक निवास गया के हिंद अपार्टमेंट के सामने रोड नंबर-10 स्थित मगध कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया. सृजन घोटाला के मामले में सीबीआइ ने अब तक कुल आठ मामलों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है.
वर्तमान में कुल 17 अभियुक्त जेल में बंद हैं. जिप घोटाले को लेकर तत्कालीन डीडीसी प्रभात कुमार सिन्हा, इंडियन बैंक के तत्कालीन सहायक मैनेजर प्रवीण कुमार, सुब्रत दास, बड़ौदा बैंक के नवीन कुमार साहा, अमरेन्द्र प्रसाद साहू, संत कुमार आदि के खिलाफ चार्जशीट किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन