चालान कटने के 24 घंटे के अंदर गिट्टे लदे ट्रकों को करना होगा बिहार की सीमा में प्रवेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीरपैंती : ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. बिना चालान के ट्रकों पर जुर्माना लगाने के साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगा. रविवार को बिहार-झारखंड सीमा पर बने चेक नाका पर जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने एसडीओ सुजय कुमार सिंह, कहलगांव के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु […]
विज्ञापन
पीरपैंती : ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. बिना चालान के ट्रकों पर जुर्माना लगाने के साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगा. रविवार को बिहार-झारखंड सीमा पर बने चेक नाका पर जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने एसडीओ सुजय कुमार सिंह, कहलगांव के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आइपीएस विनीत कुमार, सीओ नागेंद्र कुमार व पीरपैंती के थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ट्रक के मालिकों और चालकों से कहा कि माइनिंग चालान काटने के 24 घंटे के अंदर गिट्टी लदे ट्रकों को बिहार की सीमा में प्रवेश कर जाना है.
उसके बाद चालान की वैधता नहीं स्वीकार की जायेगी. साथ ही ओवरलोड चलने वाले ट्रकों पर जुर्माना लगाया जायेगा और उनके चालकों पर आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जायेगा. कई ट्रक मालिकों और चालकों ने कहा कि लोड करने के बाद ब्रेकडाउन हो जाने के कारण देरी होने की स्थिति में समय सीमा में रियायत दी जाये.
लेकिन, अधिकारियों ने इसमें किसी भी तरह की कोई ढील देने में असमर्थता जतायी. एसडीओ ने कहा कि नो इंट्री के बाद जांच के लिए चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया जायेगा. ओवरलोड करने वाले चालकों पर अन्य तरह की कार्रवाई के अलावा चोरी करने की धारा के तहत भी प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










