खिड़की का ग्रिल तोड़कर आधी रात को बच्ची फरार

Updated at : 28 Apr 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की का ग्रिल तोड़कर आधी रात को बच्ची फरार

भागलपुर : जीरोमाइल के रेशम नगर स्थित बालक गृह के बाद अब बालिका गृह से भी एक बच्ची फरार हो गयी. घटना शुक्रवार को आधी रात 12 बजे की है. बच्ची खिड़की के ग्रिल को मोड़कर उस रास्ते से बाहर निकल गयी. मामले का पता बालिका गृह के संचालक को सुबह में चला, तब उसने […]

विज्ञापन

भागलपुर : जीरोमाइल के रेशम नगर स्थित बालक गृह के बाद अब बालिका गृह से भी एक बच्ची फरार हो गयी. घटना शुक्रवार को आधी रात 12 बजे की है. बच्ची खिड़की के ग्रिल को मोड़कर उस रास्ते से बाहर निकल गयी. मामले का पता बालिका गृह के संचालक को सुबह में चला, तब उसने जीरोमाइल पुलिस को जानकारी दी. शनिवार की सुबह मौके पर चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर विकास कुमार पहुंचे और मौके का मुआयना किया. उन्होंने बालिका गृह के संचालक से घटना की सूचना लेकर जीरोमाइल थाने को दी.

हालत यह थी कि जीरोमाइल थाना पुलिस घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जानेके बाद भी फरार बच्ची को खोज नहीं पायी. मामले में बालिका गृह अधीक्षक मनीषा कुमारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. बालिका गृह का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा संपोषित राष्ट्रीय मानव विकास समिति की ओर से किया जा रहा है.
भाई से झगड़ा करके ट्रेन से आयी थी बच्ची बालिका गृह से फरार बच्ची यहां आने से पहले ट्रेन में मिली थी. भाई से झगड़ा करके बच्ची घर से निकल गयी और ट्रेन से जा रही थी. संबंधित एनजीओ की मदद से बालिका को 14 अप्रैल को बालिका गृह लाया गया था.
बच्चे फरार होने में कई बार सुर्खियों में आ चुका बालक गृह
बालिका गृह के पड़ोस में स्थित बालक गृह से कई बार बच्चे फरार हो चुके हैं. पिछले साल जुलाई में एक बार पांच व दूसरी बार दो बच्चे फरार हो गये थे. ये सभी फरार बच्चे वेंटिलेटर को तोड़कर फरार हुए थे. बाल गृह के प्रबंधन को बच्चे के फरार होने पर कड़ी फटकार भी लगायी गयी थी.
यह भी चर्चा में : जीरोमाइल पर गश्ती पार्टी को मिली थी बच्ची, रिश्तेदार के पास पहुंचाया
बच्ची के फरार होने के मामले में यह भी चर्चा है कि रेशम नगर के बालिका गृह से फरार होने के बाद बच्ची जीरोमाइल पहुंची, तो वहां पर पुलिस की गश्ती पार्टी ने उसे देखा. पुलिस ने बच्ची को पूछा तो उसने किसी रिश्तेदार का नाम बताया. इस तरह संबंधित पुलिस ने उसे वहां तक पहुंचा दिया. लेकिन जब मामले में पुलिस को उस बच्ची के फरार होने की सूचना दी गयी, तो पुलिस ने बच्ची के मिलने की रात की घटना का खंडन कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन