सन्हौला में दो घर जले

Updated:
विज्ञापन

सन्हौला : प्रखंड के बोड़ा में अनिरुद्ध प्रसाद सिंह व नारायणवाटी गांव में अजय यादव के घर आग लग गयी. इनके घरों के सारे सामान जल गये. नारायणबाटी में अजय यादव के पड़ोसी वरुण सिंह के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से बुझायी. सूचना मिलने पर […]

विज्ञापन

सन्हौला : प्रखंड के बोड़ा में अनिरुद्ध प्रसाद सिंह व नारायणवाटी गांव में अजय यादव के घर आग लग गयी. इनके घरों के सारे सामान जल गये. नारायणबाटी में अजय यादव के पड़ोसी वरुण सिंह के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से बुझायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
सूचना मिलने पर सनोखर थाना प्रभारी रंजीत कुमार और समाजसेवी सुमन कुमार सिंह और कई लोग पहुंचे. लोगों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री देने की मांग की है. पीड़ित परिवारों के घरों के सारे सामान जल कर राख हो गये हैं.
चूड़ा मिल में लगी आग
नवगछिया . थाना क्षेत्र के नवादा के मिलकी गोशाला के पास आग लगने से संजय साह की पुरानी चूड़ा मिल में रविवार को आग लग गयी. इससे आसपास में अफरातफरी मच गयी. आग में झुलसने से एक गाय भी मर गयी. सूचना मिलने पर मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचा.
स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन जबतक आग बुझायी गयी पूरी मिल जल कर राख हो चुकी थी. आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग लगने की सूचना पर नवगछिया पुलिस भी मौके पर पहुंची.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन