रेलयात्रियों को डिसप्ले बोर्ड से पता लगेगा किस प्लेटफॉर्म पर आयेगी कौन सी ट्रेन

भागलपुर : स्टेशन पर दूसरा ट्रेन इंडीकेशन डिसप्ले बोर्ड लगाने की अनुमति मिल गयी है. यह प्लेटफॉर्म एक पर जल्द ही लगेगा. यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पूरी जानकारियां डिसप्ले बोर्ड के माध्यम से उन्हें मिल जाया करेगी. इससे पता लगता रहेगा कि कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आयेगी. इससे पूछताछ काउंटर पर […]
भागलपुर : स्टेशन पर दूसरा ट्रेन इंडीकेशन डिसप्ले बोर्ड लगाने की अनुमति मिल गयी है. यह प्लेटफॉर्म एक पर जल्द ही लगेगा. यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पूरी जानकारियां डिसप्ले बोर्ड के माध्यम से उन्हें मिल जाया करेगी. इससे पता लगता रहेगा कि कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आयेगी.
इससे पूछताछ काउंटर पर निर्भरता भी कम हो जायेगी. वर्तमान में स्टेशन में प्रवेश करने के साथ एक डिसप्ले बोर्ड लगा मिल तो रहा है, लेकिन उस पर आसानी से यात्रियों की नजर नहीं पड़ती है. इस कारण से अभी यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समेत अन्य जानकारियों के लिए पूछताछ काउंटर पर जद्दोजहद करनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










