घायल मवेशी व्यापारी की हालत में सुधार
भागलपुर : रंगरा थाना अंतर्गत साधुआ गांव निवासी मवेशी व्यापारी मो विंची की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. उसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भत्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने आनन-फानन में उसका ऑपरेशन किया. डॉ प्रखर उपाध्याय ने बताया कि मरीज की स्वांस […]
भागलपुर : रंगरा थाना अंतर्गत साधुआ गांव निवासी मवेशी व्यापारी मो विंची की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. उसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भत्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने आनन-फानन में उसका ऑपरेशन किया.
आपके शहर में
डॉ प्रखर उपाध्याय ने बताया कि मरीज की स्वांस नली को काटने का प्रयास किया गया है. इस वजह से खून रूक नहीं रहा है. खून रोकने के लिए कॉट्री मशीन का प्रयाेग किया गया. खून रूकते ही स्ट्रीच किया गया है. संभावना है कि मरीज के शरीर से निकलने वाला खून बंद हो जायेगा. व्यापारी का इलाज करने में डॉ एसपी सिंह, डॉ शशि कान्त जोशी समेत सभी ओटी स्टाफ लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए