भागलपुर : सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कंक्रीट का ढेर हम भी कर रहे कानून का खुलकर उल्लंघन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 8:19 AM
भागलपुर :प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है. लोगों को इस बात के लिए जागरूक कर रहा है कि वे यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. इसमें फोकस पार्ट हेलमेट होता है. प्रशासन को इस दिशा में सफलता भी मिली है. दो साल पहले और वर्तमान स्थिति में काफी बदलाव हुआ है. […]
भागलपुर :प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है. लोगों को इस बात के लिए जागरूक कर रहा है कि वे यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. इसमें फोकस पार्ट हेलमेट होता है. प्रशासन को इस दिशा में सफलता भी मिली है. दो साल पहले और वर्तमान स्थिति में काफी बदलाव हुआ है.
लेकिन इसके दूसरे पहलू पर गौर करें, तो वाहन चलाते समय जान जोखिम में न रहे इसके लिए कोई उपाय नहीं किये जा रहे हैं. पाइप बिछाने के बाद सड़कों पर कंक्रीट के मलबे पैन इंडिया यूं ही छोड़ रखा है, पर कोई देखनेवाला नहीं है. जगह-जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे अच्छे-अच्छे बाइक चालकों को गिरा देता है, पर इसकी मरम्मत नहीं हो रही. स्कूल, अस्पतालों के समीप चेतावनी बोर्ड ढूढ़े नहीं मिलते.
- बोर्ड लगे : आगे स्कूल है, धीरे चलें या फिर आगे अस्पताल है, हॉर्न न बजाएं
- निर्धारण हो : स्कूल बसों के स्टॉप का और चालक व सहायक के ड्रेस का
- बच्चों की सुरक्षा हो : स्कूली वाहनों में निर्धारित सीट से अधिक बच्चे नहीं बैठें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










