भागलपुर : अभिषेक की आंख से रोशन होगी दो जिंदगी

पटना/भागलपुर : अपने शहर का युवा समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल भले ही हम लोगों के बीच नहीं रहा, लेकिन उसकी आंखें दो लोगों की जिंदगी को रोशन करेगी. वह कहा करता था कि मैं समाज के लिए पैदा हुआ हूं और समाज को कुछ देकर जाऊंगा. उसकी बात सच साबित हुई और उसकी बोलती आंखें कई […]
पटना/भागलपुर : अपने शहर का युवा समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल भले ही हम लोगों के बीच नहीं रहा, लेकिन उसकी आंखें दो लोगों की जिंदगी को रोशन करेगी. वह कहा करता था कि मैं समाज के लिए पैदा हुआ हूं और समाज को कुछ देकर जाऊंगा. उसकी बात सच साबित हुई और उसकी बोलती आंखें कई सालों तक दो लोगों की जिंदगी बन चमकती रहेगी. वह अपनी आंखें दान कर चुका था.
26 वर्षीय अभिषेक अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन होने पर आइजीआइएमएस के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुधवार को भागलपुर पहुंची और काॅर्निया हासिल कर लिया. महज 26 साल के पुत्र को खो देने के बाद भी परिजनों ने आंख दान देने का कठिन निर्णय लिया, जिसकी शहर में प्रशंसा हो रही है.
जानकारी के अनुसार लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322ई के वरिष्ठ सदस्य विनोद अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक अग्रवाल ने दधीचि देहदान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया था, ताकि मृत्यु के बाद जरूरतमंदों के बीच उनका शरीर काम आ सके. विनोद अग्रवाल ने पुत्र की इच्छा का सम्मान करते हुए इंदिरा गांधी मेडिकल ऑफ साइंस पटना को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










