सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान की मौत
नवगछिया : भवानीपुर ओपी अंतर्गत एनएच 31 पर गत 20 जनवरी को मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हुए होमगार्ड जवान नवगछिया के नगरह निवासी रामजी पासवान की मंगलवार को मौत हो गयी. परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. रास्ते में लखीसराय के पास उसकी मौत हो गयी. हादसे में घायल होने […]
नवगछिया : भवानीपुर ओपी अंतर्गत एनएच 31 पर गत 20 जनवरी को मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हुए होमगार्ड जवान नवगछिया के नगरह निवासी रामजी पासवान की मंगलवार को मौत हो गयी. परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. रास्ते में लखीसराय के पास उसकी मौत हो गयी. हादसे में घायल होने पर भवानीपुर पुलिस ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से भागलपुर रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को उसे पटना रेफर कर दिया गया. बुधवार को भवानीपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराया. इसके बाद होमगार्ड जवान का पार्थिव शरीर नवगछिया पुलिस लाइन ले जाया गया.
वहां एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, नवगछिया के थानाध्यक्ष लालबहादुर, भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार, सअनि विजय शंकर सिंह, होमगार्ड प्रभारी अशोक सिंह और पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए