एटीएम तोड़ चोरी का प्रयास
Updated at : 05 Jan 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में 14 नंबर सड़क किनारे स्थित एसबीआइ की एटीएम को गुरुवार की रात तोड़कर चोरों ने कैश निकालने का प्रयास किया. चोरों ने एटीएम को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. शुक्रवार की सुबह लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो परबत्ता पुलिस को सूचना दी. […]
विज्ञापन
नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में 14 नंबर सड़क किनारे स्थित एसबीआइ की एटीएम को गुरुवार की रात तोड़कर चोरों ने कैश निकालने का प्रयास किया. चोरों ने एटीएम को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. शुक्रवार की सुबह लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो परबत्ता पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. परबत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष सुंदर कामत ने बताया कि एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया गया है. चोर पैसे निकालने में सफल नहीं हो पाये. छानबीन की जा रही है. बता दें कि इससे पहले भी यहां चोरों ने एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




