भागलपुर : ट्रैक के दोनों ओर से हटेगा अतिक्रमण
Updated at : 03 Jan 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : मिर्जाचौकी से गनगनिया तक के रेलवे रूट के करीब 37 जगहों की पहचान हुई है, जहां विगत वर्षों में अवैध रूप से ट्रैक पार करने की तादाद बढ़ी है. इन जगहों पर आसपास गांव बसने से वहां पर अतिक्रमणकारियों को रोकने के अस्थायी बैरिकेडिंग व अन्य उपाय भी फेल हो गये. चिह्नित जगहों […]
विज्ञापन
भागलपुर : मिर्जाचौकी से गनगनिया तक के रेलवे रूट के करीब 37 जगहों की पहचान हुई है, जहां विगत वर्षों में अवैध रूप से ट्रैक पार करने की तादाद बढ़ी है. इन जगहों पर आसपास गांव बसने से वहां पर अतिक्रमणकारियों को रोकने के अस्थायी बैरिकेडिंग व अन्य उपाय भी फेल हो गये.
चिह्नित जगहों पर ट्रैक के दोनों ओर लोगों की बसावट बढ़ती जा रही है. बार-बार ट्रैक को अवैध पार करने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इन तमाम बिंदुओं पर डीआरएम मालदा तनु चंद्रा ने जिलाधिकारी प्रणव कुमार को पत्र लिखा है. डीआरएम के पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम ने ट्रैक के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए सदर एसडीओ व कहलगांव एसडीओ तथा सिटी डीएसपी व डीएसपी(विधि व्यवस्था) को मदद करने व आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि रेलवे परिचालन व यात्री सुरक्षा को लेकर ट्रैक के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों को हटाया जायेगा. इस कार्रवाई से पहले माइकिंग करवा कर उन्हें सचेत किया जायेगा.
पुलिस व एसडीओ करेंगे मदद
मिर्जाचौकी से गनगनिया तक 37 जगहों पर जबरन ट्रैक पार करने की तादाद बढ़ी, डीआरएम के पत्र पर डीएम ने दिया निर्देश
रेलवे ने परिचालन व यात्री सुविधा को लेकर जतायी चिंता
अवैध ट्रैक पार करनेवाले को रोकने के कई प्रयास हुए विफल
फाटक बनाने से लेकर कर्मी की तैनाती में आयेगा भारी बजट
रेलवे ने दिया सुझाव
37 जगहों पर क्राॅसिंग चाहिए, तो भेजें प्रस्ताव : डीआरएम मालदा तुन चंद्रा ने अपने पत्र में यह भी सुझाव दिया कि अगर 37 जगहों पर अवैध रूप से ट्रैक पार करने वाले जगह पर क्राॅसिंग बनाना जरूरी है, तो इस बारे में राज्य सरकार प्रस्ताव दे सकती है.
अगर राज्य सरकार क्राॅसिंग का प्रस्ताव देती है, तो खर्च का वहन करना होगा. एक मानव क्राॅसिंग बनाने पर 90 लाख रुपये का खर्च आयेगा और इसके चलाने पर 15 लाख रुपये वार्षिक खर्च होगा.
स्टेशन वाइज चिह्नित स्थल
मिर्जाचौकी से पीरपैंती 10
शिवनारायणपुर से विक्रमशिला 3
विक्रमशिला से कहलगांव 4
लैलख ममलखा से सबौर 2
सबौर से भागलपुर 4
भागलपुर से कोयलीखुटहा 2
कोयलीखुटहा से गांधीधाम 1
हाट पुरैनी से जगदीशपुर 2
भागलपुर से नाथनगर 1
नाथनगर से मुरारपुर 2
अकबरनगर से महेशी 2
महेशी से सुलतानगंज 1
सुलतानगंज से गनगनिया 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




