मायागंज में दमा मरीजों के लिए होगी क्लिनिक की सुविधा
Updated at : 03 Oct 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : मायागंज अस्पताल में रोजाना दमा मरीज इलाज के लिए आते हैं. अब तक इनका इलाज टीबी एंड चेस्ट विभाग में होता रहा है. अब अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए अलग से क्लिनिक खोला जायेगा. इसमें चिकित्सक मंगलवार और शुक्रवार को रहेंगे और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से इलाज करेंगे. डॉ डीपी […]
विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज अस्पताल में रोजाना दमा मरीज इलाज के लिए आते हैं. अब तक इनका इलाज टीबी एंड चेस्ट विभाग में होता रहा है. अब अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए अलग से क्लिनिक खोला जायेगा. इसमें चिकित्सक मंगलवार और शुक्रवार को रहेंगे और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से इलाज करेंगे.
डॉ डीपी सिंह ने बताया कि इस रोग से पीड़ित मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है. सौ से ज्यादा मरीज रोजाना ओपीडी में इलाज कराने आते हैं. ऐसे में हमारा लक्ष्य है कि हम कम से कम चार सौ मरीज का इलाज यहां कर सके. अलग से क्लिनिक की व्यवस्था होगी तो हमें पता रहेगा की मरीज की बीमारी का स्तर क्या है. मरीज को हम लोग अपनी नजर में रखेंगे .
आम तौर पर इस बीमारी के शिकार का इनहेलर थेरेपी से इलाज किया जाता है. लेकिन अब बाजार में सॉलविटामोल व डेरीफाइलिन टेबलेट आ गया है. दवा में भी लगातार बदलाव हो रहा है. इससे मरीज को जल्द से जल्द इस बीमारी से राहत मिल जाती है. यह व्यवस्था जल्द ही हमारे पास उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




