सिंडिकेट में आज रखा जायेगा बजट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर : टीएमबीयू में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुलपति प्रो नलिनी कांत झा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया. बैठक में बजट के अलावा मुंगेर विवि को वित्तीय मदद पर विचार करना था. वित्तीय मदद को लेकर सदस्यों में राय बनी, लेकिन बजट पर कोई चर्चा नहीं […]

विज्ञापन
भागलपुर : टीएमबीयू में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुलपति प्रो नलिनी कांत झा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया. बैठक में बजट के अलावा मुंगेर विवि को वित्तीय मदद पर विचार करना था. वित्तीय मदद को लेकर सदस्यों में राय बनी, लेकिन बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई.
समिति के सदस्यों ने कहा कि बजट को पहले सिंडिकेट में रखा जाये, इसके बाद वित्त समिति में लाया जाये. बजट के लिए कम समय देने का मामला भी वित्त समिति ने उठायी. विवि प्रशासन ने पहले से चली आ रही परंपरा के तहत बजट को वित्त समिति में पहले लाने की बात कही. समिति के सदस्यों ने विवि एक्ट का हवाला देकर इसे टाल दिया.
बुधवार को सिंडिकेट की बैठक में बजट रखा जायेगा. 20 सितंबर को बजट के लिए वित्त समिति की पहली बैठक बुलायी जायेगी. आठ दिन बाद फिर से समिति की दूसरी बैठक बुलायी जायेगी. मुुंगेर विवि को वित्तीय मदद को लेकर निर्णय लिया गया कि दो किस्तों में सहायता की जायेगी. पहली किस्त में 50 लाख रुपये दिये जायेंगे. टीमबीयू को सहायता के रूप में मुंगेर विवि को एक करोड़ रुपये देने हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन